फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोरी की वारदात में शामिल तीसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। थाना मधुबन अंतर्गत पुलिस चौकी मंगलौर की टीम ने एग्रीकल्चर वाहनों (ट्रैक्टर, कल्टीवेटर आदि) के पार्ट्स चोरी के मामले में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य सिपाही विकास कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान धर्मेंद्र निवासी गांव शीतलगढ़, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि 27 नवंबर 2025 की शाम को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस चौकी मंगलौर क्षेत्र से एग्रीकल्चर वाहनों के पार्ट्स चोरी कर वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना मधुबन में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान की बरामदगी की जा चुकी है। आरोपी को न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड लिया। इस दौरान आरोपी से पूछताछ की गई। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को फिर न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें