फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गोलीकांड मामले के चौथे आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नए साल के पहले ही दिन टुंडला गांव में हुए गोलीकांड मामले में सीआईए-1 की टीम ने चौथे आरोपी मोनू को काबू कर लिया है। मंगलवार आरोपी को काबू करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में पंजोखरा थाना पुलिसने टुंडला गांव निवासी रणधीर सिंह की तहरीर पर 2 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कर थी। रणधीर का आरोप था कि 1 जनवरी की रात आरोपी शिवम, राजकुमार व उनके साथियों ने रंजिश के चलते उन पर गोली चलाई थी। इस हमले में वह बाल-बाल बच गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी सीआईए-1 को सौंपी थी। सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन



अवैध हथियार तस्करी के आरोपी को भेजा जेल

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। तोपखाना परेड क्षेत्र से 15 जनवरी को दो अवैध देसी पिस्तौल, दो देसी कट्टे व नौ जिंदा कारतूस पकड़ने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने दूसरे आरोपी को काबू किया है। इस तरह से इस अवैध हथियारों की खेप के तार बिहार से जुड़ गए है। आरोपी की पहचान बिहार के खगडिया निवासी बमबम चौधरी के रूप में हुई है। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में 15 जनवरी को सीआईए-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर तोपखाना परेड निवासी विशाल कुमार उर्फ बिल्ला को दबोचा था। विशाल से हुई गहन पूछताछ में बिहार के अवैध हथियारों के तस्कर का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें