शहजादपुर। घर जा रहे व्यक्ति से बीच रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश करीब 14 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। बनोंदि निवासी नैब सिंह ने शहजादपुर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 23 मई की शाम लगभग साढ़े पांच बजे शहजादपुर से मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। बनोंदि निवासी दलबीर सिंह के घर के नजदीक पहुंचा तो पीछे दो बदमाश मोटरसाइकिल पर आए। आरोपी उसकी जेब से 14 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। संवाद