फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि दो फरार हैं। नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक गांव का एक लड़का मोनू उसे खेतों में स्थित एक ट्यूबवेल पर ले गया, जहां तीन युवक कर्म सिंह, मोती व लाली मिले। लड़की ने बताया कि चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर दो आरोपी मोनू व कर्म सिंह को पकड़ लिया जबकि दो की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो युवकों को पकड़ लिया है। जल्द ही बाकी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें