अंबाला। मां वैष्णो दरबार कटरा जाने वाले भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। दिल्ली और सहारनरपुर से कटरा जाने वाली ट्रेनों में लोगों को वेटिंग की टिकट मिल रही है। इसलिए रेलवे ने यात्रियों को राहत प्रदान करते हुए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये जानकारी अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र कादयान ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04071 नई दिल्ली से 28 अप्रैल को रात 11.15 बजे रवाना होकर देर रात 2.35 बजे अंबाला कैंट और सुबह 11.25 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन नंबर 04072 कटरा से 29 अप्रैल को शाम 6.30 बजे रवाना होकर देर रात 3 बजे अंबाला कैंट और सुबह 6.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के कोच लगे होंगे। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04077 नई दिल्ली से 29 अप्रैल को रात 11.15 बजे रवाना होकर देर रात 2.35 बजे अंबाला कैंट और सुबह 11.25 बजे कटरा, 04078 कटरा से 30 अप्रैल को शाम 6.10 बजे रवाना होकर दे रात 2.25 बजे अंबाला कैंट और सुबह 6.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी के अलावा स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगे होंगे। चारों ट्रेनें सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी और उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
-