फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हनीट्रैप मामले में चार लाेग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हनीट्रैप मामले में रिटायर्ड फौजी को फंसाकर 47 हजार 500 रुपये ठगने वाली आरोपी तीन महिलाओं सहित शिव कुटीर मंदिर निवासी अमरजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

रिमांड में आरोपियों से ठगे गए पैसों की बरामदगी की जाएगी। शिकायतकर्ता पंजाब के लालड़ू स्थित सरदारपुरा काॅलोनी निवासी शिंगारा सिंह ने बताया कि वह सेना से रिटायर्ड फौजी है। करीब 20 दिन पहले उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया, जिसने उसे छावनी के हिम्मतपुरा निवासी बताते हुए आर्थिक रूप से कमजोर बताकर मदद मांगी थी।
16 सितंबर को महिला ने उसे अपने घर बुलाकर अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का नाटक किया। इसी दौरान कमरे में एक औरत और एक आदमी आया, जिन्होंने आते ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दोनों ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताते हुए थाना में ले जाने व केस करने की धमकी दी थी। झूठे केस से बचाने के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये की मांग की थी और डर के कारण 45 हजार रुपये गूगल पे कर दिए थे। इसके बाद जबरदस्ती जेब से दो हजार 500 रुपये निकाल लिए। बावजूद अब आरोपी पुलिस केस और अश्लील फोटो भी वायरल करने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें