फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सोना लूटने वाले गिरोह के अन्य 4 बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 80 लाख रुपये बरामद, शिकायतकर्ता का कर्मचारी ही निकला लूट का मास्टरमाइंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पुलिस ने हथियार के बल पर हुई सोना लूट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। सीआईए-1 टीम ने कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अंबाला के जंडली निवासी हन्नी, गौतम बुद्ध नगर यूपी निवासी हरेंद्र कुमार, आया नगर दिल्ली निवासी आकाश और गोहाना वजीरपुरा निवासी कुलदीप उर्फ छोटू शामिल हैं।
यह मामला 19 अगस्त को दर्ज हुआ था। लुधियाना निवासी रजनीश कुमार ने शिकायत में बताया था कि 18 अगस्त की शाम बलदेव नगर क्षेत्र में उनकी गाड़ी रोककर सोना लूटा गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-1 टीम को सौंपी थी। गहन तकनीकी जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता का कर्मचारी रितेश ही मुख्य षड्यंत्रकर्ता था। रितेश ने ही बदमाशों को गाड़ी में सोना होने की पुख्ता जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नौ आरोपी काबू
सीआईए-1 टीम के निरीक्षक परमवीर सिंह ने बताया कि टीम ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया। सूचनाओं के आधार पर इस गिरोह पर शिकंजा कसा गया। इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सात आरोपियों को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। आरोपी आकाश और कुलदीप को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे लूट से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। रिमांड के दौरान उनसे अन्य वारदात के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बचे हुए सामान की बरामदगी को लेकर भी गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें