फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में चार नए पाठ्यक्रम

विज्ञापन
नारायणगढ़ का राजकीय महाविद्यालय। संवाद
विज्ञापन
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय में इस सत्र से विद्यार्थी चार नए कोर्स पढ़ेंगे। कॉलेज में स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीए मेजर विद इंग्लिश कोर्स सहित अन्य में आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र से स्नातक में बीबीए, बीए मेजर विद अंग्रेजी और स्नातकोत्तर में एमएससी कंप्यूटर साइंस और एमए राजनीति शास्त्र जैसे कोर्स प्रारंभ होंगे। इसके साथ ही बीए और बीकॉम जैसे परंपरागत कोर्स में भी अभ्यर्थियों का रुझान देखने को मिल रहा है। जिले के सभी अभ्यर्थी अब 16 जून तक कॉलेजों में ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने तारीख बढ़ा दी है।
छह कोर्स की 1030 सीट पर होगा दाखिला
कॉलेज में पहले सीट की संख्या कम थी। अब नए कोर्स जुड़ने से सीट की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। इस बार स्नातक स्तर पर 6 कोर्स में 1030 सीट पर दाखिला किया जाएगा। दाखिले के लिए नए कोर्स जुड़ने से अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही अभ्यर्थियों के फार्म भी सत्यापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्नातक में इन कोर्स में होगा दाखिला
कोर्स सीट
बीए 450
बीकॉम 240
बीए विद मेजर इन अंग्रेजी 40
बीबीए 80
बीसीए 80
बीएससी फिजिकल साइंस 140
वर्जन
कॉलेज में इस बार चार नए कोर्स शुरू होंगे। स्नातक स्तर पर दो नए कोर्स में आवेदन मांगे जा रहे हैं। सभी कोर्स में सीट के मुकाबले आवेदन पहुंच रहे हैं। अभ्यर्थियों में दाखिले को लेकर काफी रुझान हैं।
विज्ञापन

डॉ. खुशीला, प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़।

नारायणगढ़ का राजकीय महाविद्यालय। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें