कोरोना के एक सप्ताह के बाद एक साथ चार नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही जिले भर में एक्टिव मरीजों की संख्या छह हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित मरीजों की निगरानी शुरू कर दी है और उन्हें होम क्वांरटीन कर दिया है।
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.72 फीसदी है। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 865243 सैंपल लिए गए हैं। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 22 लाख 09 हजार 279 लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि पहली डोज के तहत 10 लाख 66 हजार 047 लोगों और दूसरी डोज के तहत 10 लाख 46 हजार 082 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता में जारी रहेगा ताकि सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके।