फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और मरीजों को डेंगू, टेंशन में सेहत मंत्री

Wed, 23 Sep 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में डेंगू के केस लगातार सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। मंगलवार को डेंगू के चार और केस सामने आए हैं, जबकि अंबाला में डेंगू मरीजों की संख्या अब 23 तक पहुंच चुकी है। उधर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर फॉगिंग कराने की मांग की है। जबकि सेहत मंत्री अनिल विज भी टेंशन में दिख रहे हैं, वे पूरे प्रदेश में बढ़ रही डेंगू के मरीजों की रोजाना अपडेट ले रहे हैं। सेहत मंत्री ने आला अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे इस बुखार को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहे और जागरूकता अभियान को और तेज करें।उल्लेखनीय है कि जिला अंबाला में डेंगू से दो लोगों की जहां मौत हो चुकी है, वहीं 23 मरीज सामने आ चुके हैं। लगातार केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। मंगलवार को डेंगू के चार केस सामने आए हैं। इन में नितिन निवासी माडल टाउन अंबाला सिटी, पराग निवासाी इंदिरा कालोनी अंबाला सिटी, मीनाक्षी निवासी रंगिया मंडी अंबाला कैंट तथा सुमन निवासी गांव हलदरी ब्लाक बराड़ा शामिल हैं। इन सभी का डेंगू टेस्ट पॉजीटिव आया है, जिनका इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि इन मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला अंबाला ईकाई ने सीएमओ विनोद गुप्ता को डेंगू की रोकधाम के लिए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने मांग की है कि स्लम एरिया सहित अन्य सभी जरूरी जगहों पर फोगिंग की जाए और इस कार्य में भाजयुमो के कार्यकर्ता प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। सीएमओ ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रशासन इस संबंध में हर जरूरी कदम उठाएगा। इस मौके पर भाजयुमो के मोनू चावला, मीडिया प्रभारी साहिल कक्कड़, मंडल सचिव अंकुर सोनी, अर्जुन शर्मा, गौरव, आकाश, भुवणेश, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीपीआरओ को किया सस्पेंडसरकार ने अंबाला के डीपीआरओ परमजीत सैनी को सस्पेंड कर दिया है। विगत दिवस डीपीआरओ कार्यालय से डेंगू के मामले को लेकर गलत रिपोर्ट जारी कर दी गई थी। जिसमें एक महिला की डेंगू से मौत बता दी गई थी, जबकि चिकित्सीय जांच में ऐसा नहीं पाया गया। बिना तथ्यों की जांच किए जारी की गई सूचना विभाग के अफसर के गले की फांस बन गई। जिसके चलते सेहत मंत्री अनिल विज खासे नाराज हुए और उन्होंने इसकी शिकायत सीधे लोक संपर्क विभाग के प्रधान एवं वित्त सचिव से की। उन्होंने इस शिकायत व इस घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अंबाला के डीपीआरओ परमजीत सैनी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अंबाला के डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने इसकी पुष्टि कर दी है।

डेंगू बुखार को लेकर महकमा बहुत ज्यादा गंभीर है। डाक्टरों की टीमें विभिन्न इलाकों में जाकर मोर्चा संभाल रही है। प्रदेश के आंकड़े रोजाना अपडेट हो रहे हैं। मरीजों के इलाज में भी पूरी गंभीरता बरने के आदेश दिए जा चुके हैं। डेंगू बुखार के मरीज के इलाज में कोताही बिल्कुल बरदाश्त नहीं होगी और डेंगू बुखार को लेकर जो गलत प्रचार करेगा, वो भी बरदाश्त नहीं किया जाएगा।-अनिल विज, सेहत मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें