संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। नाली की निकासी के लिए पड़ोसी ने एक परिवार के चार लोगों पर रॉड से हमला कर दिया। नारायणगढ़ थाना पुलिस को दी तहरीर में राजीव पूरी ने बताया कि 3 अक्तूबर को वह अपनी एक्टिवा पर मयंक को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में ही गुरमेल सिंह ने रोककर बहस शुरू कर दी। बोला कि आपने नाली में बड़े-बड़े पत्थर डाल रखे हैं इसलिए पानी की निकासी नहीं होती, तभी आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते सुखविंद्र सिंह उर्फ काला, गुरदीप सिंह उर्फ दीपू व बलविंद्र कौर ने मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीचबचाव कराने आए भाई परमजीत, रोहित, कोमल पर भी हमला कर घायल कर दिया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने चारों हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया।