नारायणगढ़। अंबली गांव स्थित ग्रामीण बैंक में एक किसान के खाते से लाखों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। किसान को यह जानकारी उस समय हुई जब वह पिछले लगभग एक साल से निष्क्रिय पड़े खाते के बारे में पता करने के लिए बैंक पहुंचा। खाते में लाखों के हेरफेर का पता चलते ही किसान के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
किसान राम लाल अंबली स्थित अंबाला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की शाखा में खाता है। बकौल राम लाल सेविंग खाता नंबर 136 में उसके पिछले वर्ष मार्च पांच लाख पच्चीस हजार नौ सौ अरसठ रुपये थे। किसान के मुताबिक वह किसी काम से घर से बाहर होने के चलते पिछले एक साल में बैंक नहीं जा पाया।
राम लाल के अनुसार पिछले दिनों जब वह निष्क्रिय चल रहे उक्त खाते के बारे में पता करने के लिए बैंक गया तो उसे जानकारी हैरानी हुई कि उसके खाते से 9 मार्च 2013 को डेढ़ लाख रुपए व 3 सितंबर 2013 को तीन लाख रुपये उसके फर्जी हस्ताक्षर करके निकाल लिए गए। कुल साढ़े चार लाख इस राशि बारे जब उसने बैंक प्रबंधन से बात की तो वे पहले तो आनाकानी करने लगे। इस संबंध में पुलिस के उच्चाधिकारियों व दी अंबाला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को शिकायत भेज मामले में विस्तृत जांच की मांग कर दी है।