फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल के आसपास 24 घंटे में चार वारदात, पुलिस की मुस्तैदी पर भी उठ रहे सवाल

विज्ञापन
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल के बाहर कान से बाली झपटने वाले के बारे में पुलिस को जानकारी देती 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सोने के आभूषण पहनकर बाजार या गली मोहल्ले में घूम रहे हैं तो सावधान हो जाएं। इन दिनों बाइक व एक्टिवा सवार झपटमार बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पहले से घात लगाए यह झपटमार पलक झपकते ही सोने की चेन, कानों की बालियां सहित पर्स लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। शोर मचाने के अलावा कोई चारा नहीं बचता। पुलिस भी महज कागजी कार्रवाई तक ही सिमट कर रह गई है। अंबाला सिटी में पिछले तीन दिन में बदमाशों ने चार वारदात को अंजाम दिया है, इनमें ज्यादा वारदात अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल के पास हुई हैं, इनमें महिलाओं से सोने की चेन व बालियां झपटी तो वहीं एक व्यक्ति के गले से भी चेन झपट कर ले गए।

पुलिस की मुस्तैदी पर खड़े हो रहे सवाल, बिना नंबर प्लेट के घुमा रहे बाइक

इन वारदात में यह भी सामने आया है कि झपटमार बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कुछ वारदात में नंबर का इस्तेमाल है तो वो फर्जी होते हैं, जबकि पुलिस की तरफ से आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन एक के एक वारदात ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। ऐसे में पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। झपटमार महज सीसीटीवी फुटेज में ही आते व जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन





पहला मामला....
व्यक्ति के गले से साढ़े चार तोले सोने की चेन तोड़ ले गया झपटमार
शिकायतकर्ता सिटी के सेक्टर-9 थाना निवासी तरुणदीप सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को वह अपने दोस्त के साथ एक्टिवा पर सवार होकर अपने पुराने घर पर जा रहा था। जब वह पुराने सेशन कोर्ट के पास पहुंचे तो रात 10 बजे झपटमार गले से सोने की चेन ले उड़े। पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। झपटमारों ने सिर पर हेलमेट व हाथों में काले रंग के दस्ताने पहने हुए थे। हालांकि चेन झपटने के बाद बदमाशों का पॉलिटेक्निक चौक तक पीछा भी किया लेकिन वह भाग निकलने में सफल हो गए। पीड़ित तरुणदीप सिंह ने बताया कि चेन साढ़े चार तोले की थी। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर बीएनएस की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है।

दूसरा मामला...
अस्पताल के बाहर ऑटो में बैठी महिला की बाली झपट ले गया युवक

सिटी नागरिक अस्पताल के बाहर ऑटो में बैठी मंडोर गांव निवासी सुमन की शुक्रवार बाइक सवार युवक बाली झपट ले गया। शातिर झपटमार ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। देखते ही देखते भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। महिला की सूचना के बाद डायल 112 की टीम व बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित सुमन ने बताया कि वह सुबह के समय पेट में दर्द होने के कारण अस्पताल पहुंची थी। दवाई लेने के बाद वह सीटी स्कैन करवाने के लिए जा रही थी, अभी अस्पताल के गेट के पास ही ऑटो में बैठने लगी तो पहले से घात लगाए बदमाश ने पास से गुजरते समय झपट्टा मार लिया।

तीसरा मामला...
अंधेरे की आड़ में एक्टिवा सवार महिला से झपट ले गए चेन

शिकायतकर्ता सिटी के मॉडल टाउन विराट नगर निवासी राकेश चंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुमन बाला के साथ काम के लिए अंबाला सिटी गया था। जब वह सिटी में निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल के पास रात 8 बजकर 55 मिनट पर पहुंचा तो बाइक सवार दो युवक पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ले गए। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से भाग गए। वह नंबर भी नोट नहीं कर पाया। चेन की कीमत 35 हजार रुपये थी।


चौथा मामला...
ई-रिक्शा पर बैठी महिला से युवक झपट ले गया सोने की बाली
शिकायतकर्ता सब्जी मंडी निवासी मनमोहन कौर ने बताया कि 15 जुलाई को वह सिटी के नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई थी। जब वह दोपहर के समय घर जाने के लिए अस्पताल के गेट नंबर 1 से ई-रिक्शा पर बैठी तो अचानक एक्टिवा सवार सोने की बाली झपट ले गया। शोर भी मचाया लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है।

पांचवीं वारदात...
चेन झपटने का हुआ प्रयास
अग्रसेन चौक के पास 17 जुलाई की शाम को एक एक्टिवा सवार महिला से भी चेन झपटने का प्रयास हुआ था। गनीमत यह रही कि आगे ऑटो आने के कारण उसने अचानक ब्रेक लगा दी। झपटमार चेन को छू नहीं सके। हालांकि महिला की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई। महिला कपड़ा मार्केट में सामान की खरीददारी करने के लिए जा रही थी।




इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। नाकाबंदी भी बढ़ा दी गई है। सीआईए -1 व 2 की टीमें भी आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- रमेश कुमार, थाना प्रभारी बलदेव नगर

अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल के बाहर कान से बाली झपटने वाले के बारे में पुलिस को जानकारी देती 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें