नारायणगढ़। नगर पालिका नारायणगढ़ के चुनाव के लिए चार ने प्रधान और 15 प्रत्याशियों ने पार्षद पद के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान पद के लिए ममता रानी पत्नी देशबंधु जिंदल, सतनाम कौर पत्नी पृथ्वी सिंह, नीलम वालिया पत्नी प्रवीण कुमार और रजनी साहनी पत्नी गुरिंदर पाल साहनी ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख चार जून है।
नगरपालिका चुनाव की आरओ एवं एसडीएम सलोनी शर्मा ने बताया कि सात जून को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दोपहर तीन बजे अलॉट किए जाएंगे। उम्मीदवारों और मतदान केंद्रों की सूची भी इसी दिन प्रकाशित होगी। 19 जून को प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस बार गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। यदि आवश्यक हुआ तो पुन: मतदान 21 जून को करवाया जा सकता है।
पार्षद पद के उम्मीदवार
वार्ड तीन से संजीव कुमार पुत्र अनन्तराम, वार्ड चार से इमरान मोहम्मद पुत्र नाजिर मोहम्मद, श्याम लाल धीमान पुत्र साधु राम, पूजा रानी पत्नी जितेन्द्र कुमार, वार्ड पांच से स्वाति दबलाना पत्नी श्रवण कुमार, जसविन्द्र कौर पत्नी जगदेव कुमार, वार्ड छह से सीमा रानी पुत्री मामराज, वार्ड सात से जयप्रकाश पुत्र किशोरी लाल, मोनिका शर्मा पत्नी रवि शर्मा और तरूण कुमार पुत्र मोहन लाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी प्रकार वार्ड नौ से पिंकी कांगरा पत्नी राजीव कुमार, वार्ड 12 से परविन्दर कौर पत्नी कुलवंत सिंह, पृथ्वी सिंह पुत्र ठाकुर सिंह, वार्ड 14 से सरोज शर्मा पत्नी नरेन्द्र कुमार व नीलम वालिया पत्नी प्रवीण कुमार प्रत्याशी होंगे।