डिफेंस कॉलोनी के पेट्रोल पंप पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में काबू आरोपी: पुलिस पीआरओ
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी के पेट्रोल पंप से लाखों रुपये के गबन और तेल चोरी के मामले में पंजोखरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैनेजर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने 2022 से लेकर 2024 तक पंप मालिक को चूना लगाया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान टुंडला मंडी निवासी अर्जुन, माल रोड निवासी साहिल व सौरभ और जनेतपुर गांव निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। एक दिन के रिमांड के बाद वीरवार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कंप्यूटर पर गलत एंट्री से की थी ठगी
इस मामले में 10 जनवरी को डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-ए स्थित सूरज प्रकाश फिलिंग स्टेशन के मालिक सूरज ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप लगाया था कि 1 अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2024 के दौरान आरोपी अर्जुन, साहिल, सौरभ व अन्य कर्मचारी पेट्रोल पंप पर नौकरी करते रहे हैं। आरोपी अर्जुन पेट्रोल पंप पर मैनेजर का काम करता था, जिसकी जिम्मेदारी पेट्रोल पर हिसाब-किताब देखना, पानीपत रिफायनरी से आने वाले तेल की नपाई, सैंपल चैक करना होती थी। अन्य कर्मचारियों से सारा हिसाब-किताब भी अर्जुन ही लेता था। इस दौरान अर्जुन ने कर्मचारियों के साथ मिलकर लाखों रुपये का गबन तथा तेल चोरी करके कंप्यूटर में गलत एंट्री कर उसके साथ धोखाधड़ी की है।
डिफेंस कॉलोनी के पेट्रोल पंप पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में काबू आरोपी: पुलिस पीआरओ