फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पिस्तौल के बल पर घर में हुई छह लाख की लूट करने वाले चार आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बराड़ा के हरगोबिंद पुरा कॉलोनी स्थित फाइनेंसर के घर घुसकर छह लाख की नकदी, सोने का कड़ा, चार अंगूठियां लूट के मामले की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। पुलिस ने लूट के 16 दिन बाद चार आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान लुधियाना के सीता नगर निवासी परमिंद्र व न्यू प्रताप नगर निवासी दीपक, कैथल के मंडवाल गांव निवासी आकाश व बराड़ा के शिवांण माजरा निवासी प्रवीण के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं प्रवीण व आकाश को दो दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

फिलहाल वारदात में शामिल इनोवा गाड़ी बरामद हो गई है, लेकिन रिमांड में पुलिस पिस्टल व नकदी बरामद करेगी। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप रंधावा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त अन्य को भी काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों के पास फाइनेंसर की पक्की सूचना थी कि उसको पैसे मिलने वाले हैं। वह राशि लेकर सीधा घर जाएगा। सीआईए-2 की टीम ने साइबर सेल आदि की मदद से आरोपियों को काबू किया। शिकायतकर्ता फाइनेंसर कमलजीत सिंह ने बताया कि 16 सितंबर 2023 को अज्ञात लड़कों ने गाड़ी में आकर उसके घर से पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने वारदात वाले दिन ही मोबाइल की बरामदगी पास के इलाके से कर ली थी। लूट मामले में काबू प्रवीण पर बराड़ा थाना में पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इसके अलावा कैथल निवासी आकाश व पंजाब के लुधियाना निवासी परमिंद्र व दीपक का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें