फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हिमाचल में ट्रक से सामान चोरी कर भागने के चार आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हिमाचल प्रदेश ने ट्रक को रोड पर लावारिस हालत में छोड़ कर चल जाने व ट्रक में लोड सामान चोरी करने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने चार आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के चम्बा निवासी विशाल उर्फ विशु व कुंधल गांव निवासी मुकेश, सलुई गांव निवासी अलदिता उर्फ अब्दुल व मुस्तफा उर्फ विक्की के रूप में हुई है। आरोपियों को मंगलवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। सीआईए-2 निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में नानोवाल पोस्ट खेड़ा निवासी सोहन लाल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि 12 दिसंबर से 15 दिसंबर के दौरान आरोपियों ने हिमाचल प्रदेश में ट्रक को रोड पर लावारिस हालत में छोड़ कर चल जाने वा ट्रक में लोड सामान चोरी करने का आपराधिक कार्य किया था। संवाद
विज्ञापन



चूरापोस्त सहित काबू आरोपी को रिमांड पर लिया

अंबाला। एएनसी अंबाला के पुलिस दल ने 11 किलो 210 ग्राम डोडा चूरापोस्त सहित महेश नगर के आर्य नगर निवासी अमनदीप सिंह उर्फ अमन को काबू किया। सोमवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी के जरिये मुख्य नशा तस्कर तक पहुंचा जाएगा। एएनसी अंबाला के प्रभारी निरीक्षक ऋषि पाल ने बताया कि उनकी टीम अपराध नियंत्रण हेतू गश्त पर तैनात थी। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित सैनिक विश्राम गृह के पास खड़ा है। पुलिस ने नाकबंदी कर उसे रविवार को काबू किया था। संवाद

तार का बंडल चोरी करने के आरोपी को भेजा जेल
अंबाला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम डिविजन-1 अंबाला कैंट से तार का बंडल चुराने के मामले पुलिस ने हार्डिंग लाइन निवासी नितिन कुमार को काबू किया। सोमवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में एसडीओ मोहित की तहरीर पर पड़ाव थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। संवाद
विज्ञापन


विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को भेजा जेल

अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर नसरौली गांव निवासी सतपाल सिंह से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान मोगा के भलूर गांव निवासी ओंकार सिंह के रूप में हुई है। सोमवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें