मुलाना। जमाल माजरा गांव में मारपीट, जानलेवा हमले व धमकाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू कर लिया। मुलाना के खान अहमदपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह, जमाल माजरा गांव निवासी गुरप्रीत सिंह, जमाल माजरा गांव निवासी मलकीयत सिंह, मुलाना निवासी अभिषेक को शनिवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जमाल माजरा गांव निवासी शेर सिंह ने 3 जून को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी कि 1 जून को आरोपी वीरेंद्र सिंह व उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ अन्य लोगों पर हमला कर दिया था। जांच में सामने आया है कि पकड़े गए इन चारों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। इनके खिलाफ हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। संवाद