फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छह तोले गहने हड़पने में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। नाबालिग लड़की का वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर छह तोले गहने हड़पने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

इनमें दो मुख्य आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है। जबकि नाबालिग आरोपियों से पूछताछ के बाद वंश उर्फ वीरू और निरंजन नाम के युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये युवक बराड़ा की रेलवे कॉलोनी के पास के निवासी हैं।
इन युवकों ने नाबालिग आरोपियों की गहने बेचने में मदद की थी। मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि मामले में दो आरोपी नाबालिग हैं जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं इनकी सहायता करने वाद अन्य दो आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराड़ा के सरफा को बेचे थे गहने : नाबालिग आरोपियों पर डरा-धमका नाबालिग लड़की से 6 तोले सोने के गहने हड़पने का आरोप है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने हड़पे गए गहनों में से कुछ 2 लाख रुपये में बराड़ा के एक सराफ को बेच दिए थे। उससे मिली रकम से एक मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन खरीदे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें