बराड़ा में अधोया रोड पर भगवान श्री परशुराम चौक का शिलान्यास करते सांसद। प्रवक्ता
- फोटो : samvad
बराड़ा। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बराड़ा-अधोया रोड पर भगवान श्री परशुराम चौक का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद ने आह्वान किया कि समाज की धर्मशालाओं में एक कमरा ज्ञान गंगा केंद्र के लिए उपलब्ध कराया जाए, जहां सर्व समाज के युवाओं को एआई जैसी आधुनिक तकनीक और फ्री कोचिंग दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम केवल आस्था ही नहीं, बल्कि न्याय, ज्ञान और अनुशासन के प्रेरणास्रोत हैं। सांसद ने कहा कि नमो शक्ति रथ अभियान के तहत क्षेत्र के लिए एक अत्याधुनिक उपकरणों से लैस एंबुलेंस देने की घोषणा की। यह एंबुलेंस गांव-गांव जाकर महिलाओं में स्तन कैंसर की निशुल्क स्क्रीनिंग करेगी।
बराड़ा में अधोया रोड पर भगवान श्री परशुराम चौक का शिलान्यास करते सांसद। प्रवक्ता- फोटो : samvad