फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेक्टर-10 में एक करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर विधायक असीम गोयल नन्यौला ने एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सेक्टर-10 में किए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। गोयल ने कहा कि पिछले नौ वर्षो में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में विकास का पहिया निरंतर चल रहा हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-10 में भी विकास कार्यों को निरंतरता में करवाने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों, नालियों, पार्कों का निर्माण, ग्रीन बेल्ट व अन्य विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सेक्टर वासियों को काफी लाभ मिलेगा। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, प्रभुदयाल गोयल, रितेश गोयल, योगिंद्र मोहन, एनपी गुप्ता, एसपी गोयल, अनिल, जगदेव, राजिंद्र सिंह विर्क, विजय गुप्ता बाल्यान, हरिंद्र पाल, रविंद्र सिंह, दविंद्र सिंह, राजेश गुलाटी, विधि चंद, रजनीश गर्ग, संदीप जिंदल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें