फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पूर्व कोषाध्यक्ष अधिवक्ता रोहित जैन ने भाजपा पर बोला हमला

Sat, 27 Sep 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष अ​​धिवक्ता रोहित जैन जानकारी देते हुए। प्रवक्ता - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष अधिवक्ता रोहित जैन ने भाजपा पर हमला बोला। जैन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल साफ सुथरे शहर चंडीगढ़ में सफाई करने पहुंचे, पर सफाई से पहले कर्मचारियों ने उनके झाड़ू लगाने से पहले साफ सुथरी सड़कों पर गंदगी फैला दी। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने जीएसटी के जरिए पूरे देश की जनता को लूटा, अब उसी टैक्स को कम कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। जैन ने कहा कि जीएसटी का कांग्रेस ने पहले दिन से ही विरोध किया। चुनावी सीजन देखकर अब भाजपा ने जीएसटी की दरों में कटौती कर देशभर में जीएसटी बचत उत्सव मनाने का एलान किया। जैन ने कहा कि भाजपा को जीएसटी बचत उत्सव की बजाय पूरे देश में जीएसटी क्षमा याचना दिवस मनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें