फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कर्मचारी पर पूर्व इलेक्ट्रीशियन ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। थाना महेश नगर के अंतर्गत आने वाले महेशनगर क्षेत्र में अरिहंत इंडस्ट्रीज के एचआर अभिनंदन पुत्र प्रदीप बक्शी पर कंपनी के ही एक पूर्व इलेक्ट्रीशियन ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने डंडे और चाकू से प्रहार कर उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत और एमएलआर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नारायणगढ़ के पंजलासा निवासी अभिनंदन अरिहंत इंडस्ट्रीज में एचआर के पद पर कार्यरत हैं। बीते शनिवार की शाम करीब पौने सात बजे जब वे ड्यूटी पूरी कर बाहर निकले, तो शिव मंदिर के पास कंपनी के पूर्व इलेक्ट्रीशियन हरजिन्द्र सिंह ने उन्हें रोक लिया। आरोपी हाथ में डंडा और चाकू लेकर खड़ा था और उसने अचानक हमला कर दिया।
जान बचाने के लिए अभिनंदन अपनी एवेेंजर मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर कंपनी की तरफ भागे। आरोपी ने कुछ दूर तक पीछा किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। कंपनी लौटने पर सुरक्षा गार्ड और अन्य कर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो बाइक की तोड़फोड़ कर उसकी सीट फाड़ दी गई थी। सूचना मिलते ही डायल 112 पीसीआर मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल अंबाला कैंट पहुंचाया।
विज्ञापन

डाक्टरी मुआयने में अभिनंदन के शरीर पर तीन चोटें पाई गईं जिनमें दाएं हाथ के पंजे पर खरोंच, पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द और दाहिनी कलाई के जोड़ पर दर्द शामिल है। पुलिस ने एमएमआर व दरखास्त के आधार पर स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की धारा 115(2), गलत तरीके से रास्ता रोकने की धारा 126(2), संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा 324(4) और आपराधिक धमकी देने की धारा 351(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसआई खुद मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें