फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 1.90 करोड़ की लूट और ठगी के आरोपी पूर्व भाजपा प्रवक्ता को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक 63 लाख की हुई बरामदगी, अब मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लाया जाएगा चौथा आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। 1.90 करोड़ रुपये की लूट व ठगी के मामले में जीआरपी ने पिछले दस दिन के अंदर अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 63 लाख की रिकवरी की है। इसमें कुछ नकदी, व सोने व चांदी के गहनों सहित इनोवा गाड़ी शामिल है, बुधवार को रिमांड खत्म होने पर इस मामले के मास्टर माइंड बिहार के समस्तीपुर जिले के पूर्व भाजपा प्रवक्ता पंकज कुमार को रेलवे की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, यहां तथ्य देखने के बाद और जीआरपी द्वारा रिमांड न मांगे जाने पर आरोपी को जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए गए।
मामले में लंबित लगभग 1.27 करोड़ की रिकवरी के लिए जीआरपी जल्द मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जाएगी और यहां जेल में बंद चौथे आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अंबाला लाएगी, क्याेंकि पूछताछ में पकड़े गए पूर्व आरोपियों ने अपने अन्य सहयोगियों का नाम भी बताया था। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी प्रयास जारी हैं जोकि पंजाब के नाभा और पटियाला के रहने वाले हैं और अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में की थी वारदात
खन्ना निवासी और लोहे के व्यापारी नरेश जोशी की शिकायत पर जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पीड़ित ने बताया था कि वो दो बैग में नकदी लेकर अपने चाचा के साथ ट्रेन नंबर 15707 आम्रपाली में समस्तीपुर से अंबाला आ रहे थे। ट्रेन के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले चार से पांच युवक उनके पास आए और उन्होंने खुद को एसटीएफ के कर्मचारी बताया। उन्होंने डरा-धमकाकर बैग छीन लिए। जब सुरेश जोशी ने आरोपियों की तलाश की तो वो नहीं मिले क्योंकि वो नकदी से भरी राशि को लेकर बीच रास्ते उतर गए थे। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अंबाला जीआरपी को दी। इस मामले में जीआरपी ने पंकज कुमार, कौशल कुमार व रजनीश को समस्तीपुर से गिरफ्तार किया था और उनसे कुछ नकदी, गहने व इनोवा गाड़ी जब्त की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें