फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेनिंग से सुविधा, टोल प्लाजा से झटका

Tue, 10 Jun 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने कुछ दिन पहले ही अंबाला-कैथल हाईवे को फोरलेन करने के लिए 724 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को सेक्शन कर लोगों को बड़ी राहत दी थी लेकिन अब इस हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को एनएचएआई ने झटका देने का इंतजाम भी कर लिया है।
विज्ञापन


एनएचएआई ने इस हाईवे पर दो नए टोल बैरियर लगाने का फैसला किया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। ये दोनों टोल प्लाजा 96 किलोमीटर के दायरे में लेंगे। पहला टोल अंबाला-कैथल बार्डर पर इस्माइलाबाद के  पास और दूसरा कैथल से करीब दस किमी पीछे अंबाला की ओर लगाया जाएगा।

250 गांवों के लोगों को भी लगेगा झटका
दोनों टोल प्लाजा के लगने के बाद जहां इस हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों की जेब ढीली होगी, वहीं 96 किमी के दायरे में हाईवे के आसपास बसे करीब 250 गांवों के लोगों खासकर किसानों को भी तगड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि इन गांवों के लोगों को अपना अनाज मंडियों तक लाने के लिए या अन्य कामों के लिए रोजाना शहरों में आना-जाना पड़ता है। अब इन ग्रामीणों को भी टोल टैक्स देना पड़ेगा।
विज्ञापन


रोजाना 70 हजार वाहनों की आवाजाही
अंबाला-कैथल हाईवे से रोजाना करीब 70 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें से 40 हजार से अधिक वाहन चौपहिया होते हैं। वाया चंडीगढ़, वाया राजपुरा, वाया अंबाला कैंट, वाया नारायणगढ़ से हिसार की ओर से आने वाले वाहनों को वाया अंबाला सिटी से होकर ही कैथल हाईवे पर आना पड़ता है। अब तक यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों टोल टैक्स नहीं देना पड़ता था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें