फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी तस्करी मामले में वन विभाग ने पकड़ी ट्रैक्टर-ट्राली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। साहा में लकड़ी की तस्करी करके यमुनानगर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को वन विभाग ने कब्जे में लिया। विभागीय कार्रवाई को देखकर ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार मौके से फरार हो गए। आरएफओ ने डिपो से लकड़ी चोरी कराने में चौकीदार प्यारे लाल पर भी संदेह जताया है। कहा कि साहा एरिया से लकड़ी चोरी होने में चौकीदार की भी मिलीभगत हो सकती है। उन्होंने पुलिस को शिकायत सौंप गहन जांच की मांग की है।
विज्ञापन

इस पर साहा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वन विभाग के आरएफओ राकेश कुमार ने बताया कि रविवार रात उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि साहा डिपो में लकड़ी चोरी हो रही है। वह सहायक प्रबंधक प्रिंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां देखा तो ठेकेदार बबली ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी भरकर यमुनानगर की तरफ जा रहा है। विभाग की टीम ने पीछा करके ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा। उन्होंने ठेकेदार बबली और ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की तो गुमराह करने लगे। आरोपी लकड़ी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। बताया कि जो ट्रैक्टर वन विभाग की टीम ने पकड़ा है उस पर कोई नंबर भी नहीं है। बताया कि दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें