फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा सवार बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी पर हमला लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के हरि नगर पुलिस के निकट एक्टिवा सवार दो बदमाशों द्वारा सर्राफा कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि शातिर बदमाशों ने पहले तो कारोबारी की बाइक को टक्कर मारी। देखते ही देखते गाली-गलौज करते हुए नुकीली चीज हमला कर दिया। हमले में कारोबारी लहूलुहान हो गया। इतने में बदमाशों ने कारोबारी के गले से सोने की चेन उतार ली। इतना ही नहीं बदमाश बैग भी छीनने का प्रयास कर रहे थे जिसमें दुकान की चाबी से लेकर कीमती जेवरात थे। बैग छीनने में असफल रहे बदमाश मौके से फरार हो गए। कारोबारी को परिजनों की मदद से छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ जीएमसीएच - 32 रेफर कर दिया था। पुलिस ने सोमवार देररात को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाके के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाबी बाग निवासी मनीष वर्मा ने बताया कि उसकी नन्हेड़ा में सर्राफा की दुकान है। रोजाना की तरह वह रविवार सुबह दुकान पर जा रहा था। जैसे ही वह हरि नगर के पास पहुंचा तो वहां पर एक्टिवा सवार बदमाशों ने सीधी टक्कर मार दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें