फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकाओ में किचन हेल्पर लगवाने के नाम पर युवक से 6:50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक व्यक्ति ने कुरुक्षेत्र के गांव हसनपुर के जसबीर सिंह को मकाओ में किचन सहायक लगवाने का झांसा देकर साढ़े 6 लाख ठग लिए गए । शहर के सुलतानपुर गांव के रहने वाले टेकचंद ने लाडवा की सहयोगी आरोपी शिवानी को उनके साथ विदेश भेजा भी। कुछ दिन थाइलैंड में भी ठहराया लेकिन काम नहीं दिलवाया। इसी वजह से उन्हें अपने देश लौटना पड़ा। यहां आने के बाद आरोपी ने उनके रुपये लौटाने से भी इंकार कर दिया। सेक्टर-7 में खुले इमीग्रेशन सेंटर में हुई डीलिंग के आधार पर एसपी को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई जांच में आरोपों को पुख्ता आधार मिलने पर अधिकारी से कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई। शनिवार देर रात बलदेवनगर थाने में ठगी, अमानत में खयानत व इमीग्रेशन एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेरोजगारी से परेशान जसबीर सिंह को नौकरी की तलाश थी। पंजाब वासी एक रिश्तेदार उसे आरोपी की ओर से खोले कार्यालय में ले आया। शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया गया कि उसे मकाओ में किचन हेल्पर की नौकरी दिलवाएंगे और 70 हजार रुपये वेतन मिलेगा। इसके लिए साढ़े छह लाख का खर्च लगेगा। डील फाइनल होने के बाद जसबीर ने साढ़े तीन लाख का भुगतान कर दिया। पासपोर्ट लेकर उसे कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा गया। कुछ समय बाद मकाओ का वीजा आ गया। शिवानी को जसबीर व पंजाब के तीन अन्य युवकों के साथ मकाओ भेज दिया गया और एयरपोर्ट पर ही बाकी पैसे ले लिए। तीन दिन ठहराने के बाद शिवानी यह कहकर युवकों को थाइलैंड ले गई कि मकाओं में कुछ समस्या आ रही है। थाइलैंड में भी सभी अपने-अपने खर्च पर रहे। उसके बाद दोबारा मकाओ ले गई। वहां से टिकट देकर वापस भारत भेज दिया। बलदेवनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के अनुसार कबूतरबाजी के प्रकरण की तफ्तीश जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें