अपनी चाची के साथ घूमने गई युवती को जबरदस्ती कार में खींचकर ले जाने के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओें में मामला दर्ज किया है। थाना नारायणगढ़ क्षेत्र के गांव वासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री मंगलवार की दोपहर लगभग 11 बजे अपनी चाची सुनीता के साथ बाहर घूमने गई थी। इस दौरान एक सफेद रंग की मारुति कार में सवार दो लड़के और एक महिला उसकी पुत्री को कार में बैठाकर अगवा कर ले गए। शिकायतकर्ता ने गांव पंजौला थाना नग्गल निवासी जसप्रीत पर शक जाहिर किया है। उसने बताया कि जसप्रीत उसकी बेटी के साथ रिश्ता करना चाहता था। इसके लिए उन्होंने इंकार कर दिया था। संवाद