फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंदवाल में जबरन प्रवेश पर रोक, नियम तोड़ने वाले पर 500 रूपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। तंदवाल गांव में जबरन प्रवेश करने पर अब 500 रुपये के जुर्माने की सजा होगी। ग्रामीणों ने यह जुर्माना उन लोगों के लिए तय किया है जोकि आदेशों के बावजूद लगातार लॉकडाउन तोड़कर गांव में घुस रहे हैं। मगर अब किसी को लॉकडाउन तोड़ने की इजाजत नहीं दी गई। उधर पड़ोसी गांव अधोई भी पिछले सात दिन से पूरी तरह सील कर दिया गया है। ग्रामीण खुद गांव की पहरेदारी कर रहे हैं। किसी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश की इजाजत नहीं है। बारी-बारी ग्रामीण खुद तीन मुख्य रास्तों पर डटे हैं। इसका असर भी पूरी तरह दिखाई दे रहा है। सख्ती की वजह से गांव का कोई व्यक्ति न तो गांव से बाहर जा रहा है न ही बाहर से कोई अंदर आ रहा है। गांव के सुरेश कुमार, सूरज कुमार व विक्रम ने बताया कि गांव में कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता। गांव के लोगों ने सात दिनों से गांव को सील किया हुआ है। जबरन प्रवेश पर तय किया जुर्माना तंदवाल के ग्रामीण लॉकडाउन की सख्ती से पालना के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गांव को चारों ओर से लॉक किया गया है। ग्रामीण खुद मुख्य रास्तों पर पहरेदारी कर रहे हैं। फिर भी कुछ लोग जबरन गांव में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अब ग्रामीणों ने ऐसे लोगों पर पांच सौ रुपये का जुर्माना ठोकने का निर्णय लिया है। लिखित आदेश गांव के बाहर चस्पाए गए हैं। इसी वजह से अब हर ग्रामीण इन आदेशों की पालना कर रहा है। किसी को भी गांव से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। बाहरी लोगों का प्रवेश तो पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें