अंबाला सिटी। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से वीरवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम सदस्यों ने कई ढाबों से खाने के सामान के सैंपल भरे। जिन्हें जांच के लिए करनाल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि ढाबे पर गंदा खाना बेचा जा रहा है। इसी शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग के टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल भरे और जांच के लिए भेजे। इस दौरान टीम ने जीत ढाबा, डोमिनोज और यूएसए रेस्तरां से सैंपल भरे। अब रिपोर्ट आने के बाद विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद