कुट्टूू का आटा खाने से पांच परिवार के 20 से ज्यादा लोग बीमार
अंबाला शहर के बलदेव नगर के सभी रहने वाले
सभी बीमार लोगों को पहले निजी अस्पताल, फिर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया
अंबाला। नवरात्र में कुट्टू के आटे के सेवन लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। वीरवार को अंबाला शहर के बलदेव नगर में कुट्टू के आटे का सेवन करने से पांच परिवार के 20 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। आनन-फानन में सभी को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इतनी बड़ी तादात में एक साथ आए मरीजों को देखकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बीमार पड़ने वालों में बड़ों से लेकर कई बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन ने प्राथमिकता से सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि रोहतक में पहले ही नवरात्र पर कुट्टू का आटा खाने के कारण बीमार हुए लोगों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अंबाला वासियों को कुट्टू का आटा न खाने की चेतावनी दी थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुट्टू के आटे के 6 सैंपल भी भेजे गए थे। जिनकी जांच चल रही है। साथ ही बार आर लोगों को कुट्टू का आटा न खाने के बारे में कहा जा रहा है। जिससे अधिक लोग कुट्टू का आटा खाने के कारण बीमार न पड़े। उन्होंने नवरात्र में कुट्टू का आटा न खाने के लिए लोगों से अपील की है।
यह हुए बीमार
एक परिवार के अजय 30, दर्शना 50, गुलशन कुमार 55, अनु 27, गौरव 28।
दूसरे परिवार के सीमा 44, कुनाल 16, सीमा 14।
तीसरे परिवार के शैली 14, पारस 16, सीमा 38, महेंद्र 46।
चौथे परिवार के सुरेंद्र सिंह 43, गुरप्रीत सिंह 39, हर्षदीप कौर 14, सिमरदीप सिंह 09
पांचवां परिवार के हरप्रीत सिंह 45, चरणजीत कौर 39 और मनप्रीत कौर 16