फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा डैमोक्रेटिक फ्रंट की सांझी रसोई से 1500 जरूरतमंदों को बांटा गया भोजन

विज्ञापन
पूर्व पार्षद चित्रा सरवारा खाना वितरित करते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अम्बाला l हरियाणा डैमोक्रेटिक फ्रंट की सांझी रसोई पर किंग पैलेस अम्बाला छावनी में भोजन प्राप्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। आज 1500 जरूरतमंदों को भोजन बांटा गया। अपने हाथों से जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित करने के बाद जिला परिषद अम्बाला के पूर्व चेयरमैन ब्रह्मपाल राणा ने कहा कि सांझी रसोई की शुरूआत पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के निर्देशानुसार चित्रा सरवारा की अगुवाई में की गई है। हरियाणा डैमोक्रेटिक फ्रंट के हजारों कार्यकर्ता सांझी रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भाेजन उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किंग पैलेस के साथ साथ जरूरतमंदों को उनके घरों तक भी खाना पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें