राजीव ऋषि अंबाला सिटी। एनडीपीएस केस में कोर्ट से सजायाफ्ता, हाइकोर्ट से जमानत पर चल रहा पुलिस का एसए (सिक्योरिटी एजेंट) विजेंद्र सिंह अब शराब तस्करी में फंस गया है। वीरवार सुबह घास मंडी के हाइवे पर बने पेट्रोल पंप के पास 20 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब संग पकड़े गए शालीमार कालोनी के बुलेरो चालक धीरज ने पूछताछ में खुलासा किया है कि विजेंद्र व एक अन्य उसके साथ गाड़ी में थे। पुलिस की गाड़ी आती देख दोनों भाग गए थे। लॉकडाउन के दौरान पकड़ी गई शराब की खेप में चौकी नंबर चार पुलिस ने धारा 188 और पंजाब एक्साइज एक्ट की धारा 1860 के तहत कार्रवाई की कोतवाली की कार्रवाई में फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जबकि धीरज को जमानत पर छोड़ दिया गया। बताते हैं कि दो खंबा चौक के निकट दुकान से फाइनेंस का कारोबार चलाने वाला पूर्व एसए पुलिस स्टाफ क्वाटर में बतौर किराएदार है। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। --------------