फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंत्री विज के जन्मदिन पर लगाए भंडारे

विज्ञापन
अंबाला छावनी में शास्त्री कॉलोनी आवास पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज को बधाई देते सेक्टर 34 एसोसिएश
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का जन्मदिन रविवार को मनाया गया। सुबह से ही उनके शास्त्री कॉलोनी स्थित निवास पर प्रशंसकों और कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके, वहीं मंत्री विज ने भी अपने चाचा एसडी विज और समर्थकों के साथ खुशियां बांटीं। राज्यपाल प्रो. असीम घोष, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फोन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूरे शहर में भंडारों का आयोजन हुआ और रोटी बैंक ने सिविल अस्पताल के मरीजों को फल बांटने की नई पहल शुरू की। विज ने कहा कि जनता का यही प्यार मेरे जीवन की ऑक्सीजन है। संवाद

अंबाला छावनी में शास्त्री कॉलोनी आवास पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज को बधाई देते सेक्टर 34 एसोसिएश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें