फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप : तीन घंटे तक कर्मचारियों ने नहीं दी उच्चाधिकारियों को चोर के भागने की जानकारी

Thu, 25 Sep 2025 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। आरपीएफ की गिरफ्त से भागे शातिर चोर की जानकारी आरपीएफ की टीम ने उच्चाधिकारियों को नहीं दी, इसलिए आरोपी को पकड़ने के लिए न तो अतिरिक्त फोर्स मौके पर भेजी जा सकी और न ही अन्य कोई प्रबंध हो पाए। जबकि आरोपी सोमवार लगभग दोपहर के दो से तीन बजे के बीच लालडू रेलवे स्टेशन के नजदीक से भाग गया था। अब इस मामले में आरपीएफ की ओर से लगाई गई अर्जी के बाद रेलवे कोर्ट ने शातिर चोर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं, वहीं इस मामले के लिए आरपीएफ की तीन टीमों का गठन किया गया है, इसके अलावा संदिग्ध ठिकानों पर सादी वर्दी में कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।

तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज
लापरवाही के इस मामले में उच्चाधिकारियों ने तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, इसमें एक उप निरीक्षक सहित दो सिपाही शामिल हैं। यह कार्रवाई अंबाला रेल मंडल में तैनात आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी के निर्देश पर मंगलवार शाम को की गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए अंबाला कैंट स्टेशन के पूर्व पोस्ट प्रभारी व लखनऊ पोस्ट के मौजूदा प्रभारी जावेद खान सहित जगाधरी के प्रभारी को बुलाया गया है। इस मामले की भनक दिल्ली में आरपीएफ के डीजी तक पहुंच चुकी है, ऐसे में कुछ अन्य विभागीय अधिकारियों पर गाज गिरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को लालडू लेकर गई थी आरपीएफ
रेल संपत्ति चोरी के मामले में 19 सितंबर को काकरू निवासी सतबीर को आरपीएफ ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया था, उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन का रिमांड मंजूर किया था। रिमांड के दौरान जब आरोपी को सोमवार 22 सितंंबर को आरपीएफ टीम पंजाब के लालडू लेकर गई थी ताकि उसके अन्य तीन सहयोगियों की धरपकड़ हो सके। जब टीम उसे रेलवे लाइनों के पास लेकर जा रही थी तो आरोपी टीम को चकमा देकर भाग गया था। इसके बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने की काफी कोशिश भी की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। इस संबंध में अब लालडू जीआरपी थाने में आरोपी सतबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, हालांकि मंगलवार आरोपी तक टीम पहुंच गई थी, लेकिन वह टीम को चकमा देकर एक बार फिर भाग गया।

दो साल पहले भी भागा था आरोपी
ऐसे ही एक मामले में दो साल पहले सात अक्तूबर 2023 को भी आरपीएफ ने चोरी के मामले में सिकंदर नामक आरोपी को पकड़ा था जोकि रोजनामचे पर तैनात आरपीएफ के सिपाही को चकमा देकर रात एक बजे भाग गया था, लेकिन इस मामले की भनक लगते ही आरपीएफ के 20 से अधिक जवान तत्कालीन पोस्ट प्रभारी जावेद खान की अगुवाई में आरोपी की तलाश में जुट गए थे और उसे छह घंटे बाद सुबह सात बजे काबू भी कर लिया गया था, बावजूद इसके इस मामले में लापरवाही को लेकर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सहित दो अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में तीन कर्मचारियों की लापरवाही इस मामले में मिली है, तीनों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
- अरुण त्रिपाठी, वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें