अंबाला छावनी में नगर परिषद के कार्यालय में कबाड़खाने में फैंकी गई चाइना मेक की फॉगिंग मशीनें। स
अंबाला। छावनी के लोगों को डेंगू का खतरा सता रहा है। धीरे-धीरे बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर वार्डों में फाॅगिंग की मांग भी बढ़ने लगी हैं। लेकिन फॉगिंग करने की जिम्मेदारी जिस विभाग पर है, वो मूलभूत सुविधाओं में पिछड़ा है।
मात्र चाइना मेक की दो फॉगिंग मशीनों के सहारे 32 वार्ड में डेंगू के डंक को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, स्थानीय पार्षद भी अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए रोजाना नप कार्यालय पहुंच रहे हैं ताकि उनके क्षेत्रों में भी समय रहते फॉगिंग हो जाए।
रिपेयर की जगह कबाड़ में फेंकी
नगर परिषद के पास 20 से अधिक मशीनें थीं लेकिन अप्रशिक्षित कर्मचारियों के हाथों में मशीनें आते ही ये खराब हो गई। हैरानी की बात ये है कि इन मशीनों को दुरुस्त करने की बजाए कबाड़ में फेंक दिया गया।
इसका कारण यह बताया कि चाइना मेक की मशीनों की रिपेयर नहीं होती, अगर करवाएंगे तो दोगुना खर्चा आएगा। इससे अच्छा है कि नई मशीन को खरीद लिया जाए।
बड़ी मशीन भी खराब : वाहन पर स्थापित की गई बड़ी मशीन भी खराब हो चुकी है। इसलिए वाहन पर अब दो छोटी मशीनों को रखा गया है जोकि हाथ में लेकर गली-मोहल्ले में फॉगिंग के काम आती है। यह छोटी मशीनें जल्द ही गर्म हो जाती हैं। इसलिए बमुश्किल एक भी वार्ड में पूरी तरह से फॉगिंग नहीं हो पाती। जबकि खराब हो चुकी बड़ी मशीन को दुरुस्त करवाने के लिए फंड का प्रबंध किया जा रहा है। पिछले वर्ष डेंगू के डंक के खात्मे के लिए नगर परिषद ने योजना तैयार की थी।
अंबाला छावनी में नगर परिषद के कार्यालय में कबाड़खाने में फैंकी गई चाइना मेक की फॉगिंग मशीनें। स
अंबाला छावनी में नगर परिषद के कार्यालय में कबाड़खाने में फैंकी गई चाइना मेक की फॉगिंग मशीनें। स