फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुबह छाने लगा कोहरा, बादल छाने से गर्मी से मिली राहत

Sat, 20 Sep 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के भानोखेड़ी रोड की फोटो। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक उमसभरी गर्मी से राहत रही। दोपहर में बादल छाने के साथ तेज हवा भी चली, जिससे मौसम ठंडा हो गया। शाम को फिर बादल छा गए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 20 सितंबर के बाद एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिससे मानसून की सक्रियता में कमी आने के आसार हैं। इससे राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क संभावित है। वहीं, सुबह और शाम को मौसम में परिवर्तन होने लगा है। सुबह के समय कोहरा छाने लगा है और रात में भी हल्की ठंडक होने लगी है। जिससे बिजली खपत भी कम हो गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें