फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोहरा, बारिश और रही धूप, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह घने कोहरे के साथ बारिश हुई और हवा भी चली। इसके बाद दोपहर में धूप ने थोड़ी राहत दी, मगर कुछ समय बाद ही मौसम ने पलटी ली और फिर कई जगह हल्की बारिश हुई। शाम को फिर धूप निकलने के बाद मौसम खराब हो गया।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में दो मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। गुरुवार को फिर घना कोहरा छाने व कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार व शनिवार को भी घने कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, किसानों की विभिन्न प्रकार की फसलों में इस प्रकार के मौसम से बुरा असर पड़ रहा है। जिससे की गेहूं की फसल में पीला रतुआ आने की भी आशंका बनी रहती है। कुछ अनुभवी किसानों का मानना है कि जनवरी के महीने में हर साल थोड़ी बहुत बारिश अवश्य होती थी जोकि गेहूं, सरसों, बरसीम, आलू, प्याज और गन्ना के लिए बेहतर मानी जाती थी, लेकिन इस वर्ष जनवरी का महीना सूखा निकल गया। बुधवार दिन का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
समय पर बारिश किसानों के लिए वरदान
मौसम विभाग कि माने तो एक से तीन फरवरी तक 63 से 70 प्रतिशत बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। सभी फसलों को इस समय बारिश की जरूरत भी है। किसान संत राम ने बताया कि हर एक फसल सिंचाई की अपेक्षा बारिश से ज्यादा विकसित होती है। धान व गन्ना की फसलों को छोड़कर यदि सिंचाई किए हुए खेतों पर बारिश हो जाए तो ज्यादा नमी के कारण उसमें फसल या तो सूख जाती है या फिर पीली पड़ जाती है। किसान जरनैल सिंह ने बताया कि इस समय सभी फसलों को पानी की जरूरत है। ऐसे में यदि बारिश हो जाती है तो वह किसानों का पैसा, मेहनत तो बचाएगी ही, साथ ही वह बारिश खाद का काम भी करेगी। बारिश के कुछ ही दिन बाद खेतों का दृश्य देखने लायक होता है। फसल एकदम से काली हो जाती है। जो प्रति एकड़ एवरेज के हिसाब से अच्छी मानी जाती है। खेती-बाडी विभाग की माने तो यदि इस समय बारिश हो जाए तो यह किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

आगे ऐसा रह सकता है तापमान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 जनवरी रात से 3 फरवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादल रहने, हवा और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें