अंबाला। जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे अंबाला डिपो सशक्त और आधुनिक हो रहा है। कुछ समय पहले अंबाला डिपो में शामिल नई एसी बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन हो रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लंबे रूटों पर चलने वाली अंबाला डिपो की सामान्य बसों को अधिकारीगण बंद करते जा रहे हैं।
इनकी जगह नई एसी बसें लग रही हैं। हाल ही में अधिकारियों ने नारायणगढ़ से देहरादून रूट पर अपनी सामान्य बस को बंद कर एसी बस चलाई। अब अधिकारी अंबाला से जयपुर के लिए चलने वाली अपनी सामान्य बस को बंद कर इसकी जगह एसी बस का संचालन करेंगे। इसके लिए अधिकारियों ने हेड ऑफिस चंडीगढ़ से मांग की है और जयपुर बस अड्डा के अधिकारियों के साथ काउंटर टाइम के लिए पत्राचार किया।
चंडीगढ़ देहरादून के लिए भी लिया था काउंटर टाइम
चंडीगढ़ देहरादून के लिए भी अधिकारियों ने सामान्य बस बंद एसी बस के लिए मांगा था काउंटर टाइम जिसमें चंडीगढ़ बस अड्डा से एसी बस सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर देहरादून के लिए रवाना होती है। इसके बाद यह बस वाया नारायणगढ़ पौंटा साहिब होते हुए 11 बजकर 45 मिनट पर देहरादून बस अड्डे पर पहुंचती है।
दस एसी बसों को हो रहा संचालन
अंबाला से एसी बसों का संचालन नारायणगढ़ से हरिद्वार, नारायणगढ़ से देहरादून, नारायणगढ़ से अंबाला अंबाला छावनी दिल्ली, चंडीगढ़ से अंबाला कैंट और दिल्ली, दिल्ली से चंडीगढ़, जालंधर से वाया अंबाला होते हुए दिल्ली, दिल्ली से अंबाला होते हुए जालंधर, पटियाला से वाया अंबाला दिल्ली, दिल्ली से वाया अंबाला फिर पटियाला व चंडीगढ़ से वाया अंबाला दिल्ली तक चलाया जा रहा है।
वर्जन-
जल्द ही जयपुर के लिए एसी बस चलाई जाएगी, इसके लिए मुख्यालय से मांग की गई है। इसी के साथ देहरादून के अधिकारियों से काउंटर टाइम के लिए पत्राचार किया गया है।
विपुल नांदल, ट्रेफिक मैनेजर, अंबाला।