फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बराड़ा में जलभराव से बनी बाढ़ के हालात, कई गांव जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। रविवार को बारिश बराड़ा के लोगों के लिए आफत बनकर बरसी, जिसका असर सोमवार को भी दिखाई दिया। बराड़ा का पानी तो जैसे-तैसे निकल गया, लेकिन अब बाहर से आ रहा पानी बराड़ा वासियों के पसीने छुड़ा रहा है। खेतों के जरिये दोसडक़ा, होली, सिंबला, गगनपुर व अन्य रास्तों से पानी बराड़ा के कई क्षेत्रों में घुस चुका है। दोसड़का से बराड़ा में प्रवेश होते ही जलभराव शुरू हो गया है। जिसमें बंसल पैलेस से बराड़ा गांव को जाने वाली सडक़ पर काफी पानी है। जबकि महाराणा प्रताप चौक, हरगोबिंदपुरा कॉलोनी, मॉर्डन एंक्लेव, मौजगढ़, बराड़ा गांव, सरकपुर रोड समेत अन्य क्षेत्रों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बराड़ा स्थित पावरहाउस में भी पानी भर गया है। पावरहाउस में लगे ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरणों के बीच भी पानी पहुंच गया है। दुर्घटना से बचने के लिए पावरहाउस के कर्मचारियों सुरेन्द्र व अन्य ने जमीन पर पड़े तारों पर मिट्टी डाली, लेकिन पानी लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पावर हाउस से पानी की निकासी न होने के कारण बाहर से आने वाला पानी बाहर नहीं निकल पाता। वहीं, एसडीएम ऑफिस को जाने वाली नवनिर्मित सडक़ के ऊपर से पानी चल रहा है।
इन स्थानों पर भी बुरा हाल
सरकपुर जाने वाले रोड पर पानी के कारण कई फुट तक गड्ढे बन गए हैं और राधा स्वामी सत्संग घर के पीछे की तरफ से आ रहा पानी बराड़ा में घुस रहा है। इसके अलावा बराड़ा गांव वार्ड 9 में गगनपुर जाने वाली सडक़ और आगे खेतों में काफी जलभराव है, जो लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, बराड़ा का पॉश एरिया माने जाने वाले मॉडर्न एन्कलेव में भी गलियों में पानी भर चुका है। शहर का मुख्य महाराणा प्रताप चौक के पास सडक़ के टूटने का खतरा फिर बन गया है। वहीं जलभराव वाले क्षेत्रों के बाशिंदों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें