फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश से पहले बाढ़ बचाव की तैयारी

विज्ञापन
बारिश से पहले बाढ़ को लेकर तैयारियां करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बारिश के मौसम से पहले स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग ने प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आरआरटी रैपिड रिस्पोंस टीम तैयार की है। इसमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट और एमपीएचडब्लू सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव के 32 चीजों से युक्त किट भी बनाई गई हैं। जिसमें बाढ़ के समय इस्तेमाल होने वाली सभी दवाएं शामिल हैं। इन किटों को जल्द ही स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दिया जाएगा। जिले में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर कई दिनों तक जलभराव हो जाता है। इनमें नग्गल, खैरा, डंडियाली, अहमा, मियां माजरा, चौड़मस्तपुर, मुजफरा आदि क्षेत्र शामिल हैं। इसलिए विभाग उन क्षेत्रों में गर्भवतियों के उपचार के लिए इंतजाम करने में जुटा है। इससे बाढ़ जैसी स्थिति में भी मरीजों को उपचार मिलने में देरी न हो।
डेंगू मलेरिया को लेकर भी किए इंतजाम
बाढ़ के समय जलभराव के कारण गर्मियों में डेंगू के खतरा बना रहता है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जलभराव होने वाले स्थानों के लिए काला तेल, फागिंग के लिए दवा भी खरीद ली है। इसके साथ ही जुलाई महीने से ब्रीडिंग जांच भी शुरू हो जाएगी। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग को भी पानी की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं जिससे पानी से होने वाली पेट संबंधी बीमारियां न फैलें।
विज्ञापन

वर्जन
अंबाला की बनावट एक कटोरे की तरह होने के कारण यहां पर बाढ़ जैसी समस्या हो जाती है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियाें में जुटा हुआ है। फिलहाल टीमें बना दी गई हैं। जो बाढ़ के समय राहत का काम करेंगी।
विज्ञापन

-डॉ. सुनील हरि, जिला महामारी नियंत्रक, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें