फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1440 फ्लैट : जिद बनी रोड़ा, बढ़ी हुडा की परेशानी

Sun, 13 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की आशियाना योजना में लोगों की बेरुखी हुडा प्रशासन के लिए परेशानी बन रही है। अब तक सिर्फ दो सौ फ्लैट ही आवंटित किए गए हैं, जबकि 1440 फ्लैट अभी भी इस योजना के पात्र लोगों का इंतजार कर रहे हैं। पिछले कई साल से इन फ्लैटों में पात्र लोग शिफ्ट ही नहीं हो रहे हैं। इन लोगों का विरोध योजना में आड़े आने लगा है। यह है योजना सरकार ने झुग्गी झोंपड़ी, टपरीवासी आदि वर्गों के लोगों के लिए आशियाना योजना बनाई थी। कैंट के घसीटपुर में सेक्टर 33 व 34 के तहत 1640 फ्लैट बनाए गए। इन फ्लैटों का निर्माण 2008 में शुरू किया गया, लेकिन इसके बाद से मामला टेकओवर में लटक गया। इन फ्लैट में बिजली, पानी की सुविधा न होने के कारण इनको आवंटित नहीं किया गया। पिछले साल इस योजना के तहत 200 पात्रों को इन फ्लैटों में शिफ्ट गिया, लेकिन इसके बावजूद 1440 फ्लैटों का आवंटन लटक गया। यह है स्थिति इस योजना में पात्र लोगों ने जहां काफी कम संख्या में आवेदन किया, वहीं बीपीएल वर्ग के लोगों ने भी आवेदन किया। पात्र लोगों के द्वारा इन फ्लैट के लिए आवेदन न किए जाने के इंतजार में हुडा रहा, लेकिन झुग्गी झोंपड़ी और टपरीवासी लोगों ने इसमें बेरुखी दिखाई। इसके बाद योजना का प्रारूप बदलने की बात चली, लेकिन हुडा विभाग इस मामले में पात्र लोगों को लेकर ही योजना को आगे बढ़ाने पर काम करने लगा। इसी के तहत हुडा विभाग के अधिकारियों ने झुग्गी झोंपड़ी में रहने वालों को फार्म दिए, लेकिन इन लोगों ने इन फ्लैटों में शिफ्ट होने से ही इनकार कर दिया। अब हुडा के लिए यह परेशानी है कि कैसे इन लोगों को फ्लैट में शिफ्ट होने के लिए राजी किया जाए और अन्य फ्लैटों का आवंटन किया जा सके। यह कहते हैं लोगकैंट के रहने वाले संतोष कुमार खींची, कर्ण कुमार, बलजीत सिंह, अजय कुमार, विक्की, दीपक, सिटी के आशीष, पंकज, मनमोहन सिंह का कहना है कि यदि पात्र लोग इन फ्लैट में शिफ्ट होने से इनकार कर रहे हैं, तो प्रशासन को कोई अन्य व्यवस्था करनी चाहिए। इसके तहत यदि अन्य कमजोर वर्गों को शामिल कर लिया, जाए तो राहत होगी। यदि लंबे समय तक इन फ्लैटों में शिफ्टिंग नहीं होती, तो यह फ्लैट खराब ही होंगे। यह हैं प्रशासन के आदेश इस संबंध में डीसी अंबाला ने आदेश दे रखे हैं कि पात्र लोगों को इन फ्लैटों में शिफ्ट किया जाए। इसके लिए हुडा विभाग के अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए थे। संबंधित विभाग फिलहाल इन पात्र लोगों के संपर्क में है, ताकि इनको इन फ्लैटों में शिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन

हुडा के फ्लैटों के आवंटन में जो भी दिक्ततें आ रही हैं, उस बारे में हुडा अफसरों से बातचीत कर जल्द ही सभी दिक्कतों को खत्म कराया जाएगा। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द लाभार्थियों को फ्लैटों का आवंटन किया जाए। ताकि इन फ्लैट्स को बनाने का उद्देश्य पूरा हो सके। -मनदीप सिंह बराड़, डीसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें