फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शिक्षकों का हुआ तबादला, कैसे हो पढ़ाई

विज्ञापन
बीईओ बराड़ा कार्यालय में उपस्थित ग्रामीण - फोटो : Ambala
विज्ञापन
बराड़ा। ऑनलाइन ट्रांसफर कुछ राजकीय स्कूलों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। ऐसा ही कुछ बिंजलपुर राजकीय हाई स्कूल के साथ हुआ है। यहां पर पांच अध्यापकों का तबादला हुआ है। इस कारण स्कूल में अध्यापकों का टोटा हो गया है। स्कूल में पहले से कई पद रिक्त थे, अब हालात और बदतर हो गए। इन हालातों को सुधारने के लिए ग्रामीण गांव की निवर्तमान सरपंच सुरुचि त्यागी के साथ बीईओ सुदेश कुमारी से मिले। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में कंप्यूटर टीचर के अलावा किसी विषय का कोई अध्यापक नहीं है। इसके अलावा क्लर्क व लैब अटेंडेंट कार्यरत हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो सकती।
विज्ञापन

अध्यापकों के न होने से उनकी पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ना लाजिमी है। परीक्षाएं भी होने को हैं। ऐसे में उनके बच्चे परीक्षाओं में क्या प्रदर्शन करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश कुमारी ने कहा कि ग्रामीण मिलने पहुंचे थे। समस्या को देखते हुए तीन पीजीटी अध्यापकों को नए शिक्षक आने तक बिंजलपुर स्कूल ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर एसएमसी कविता रानी, रीटा, नरेश कुमार, बलबीर, सुलेख कुमार, शीशपाल, जोगिंदर सिंह मौजूद रहे।
इनके हुए तबादले
स्कूल से पांच अध्यापकों सोसोलॉजी लेक्चरर, अंग्रेजी लेक्चरर, टीजीटी सोशल साइंस, टीजीटी हिंदी, टीजीटी साइंस का तबादला हो गया है। वहीं गणित, पंजाबी, ड्राइंग विषय सहित पीटीआई अध्यापक का पद पहले से ही रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें