अंबाला। स्टेट कैरिज स्कीम 2016 में संशोधन के बाद प्राइवेट और हरियाणा रोडवेज की बसों के परमिट के लिए बदलाव किया जाना है।
इस संबंध में 10 रूट यानी अंबाला सिटी के पेहोवा, रायपुरानी, जगाधरी, पिपली, लाडवा, सढौरा और कैंट से लाडवा और नारायणगढ़ से यमुनानगर और अंबाला छावनी के कालका को लेकर रोडवेज अधिकारियों, आरटीओ व परिवहन समिति के पदाधिकारियों के बीच बैठक में सहमति बनी है। इन रूटों पर कुछ बसों को बढ़ाया तो घटाया है। सबसे बड़ी राहत अंबाला के कालका को जाने वाले रूट के लिए दी है।
पहले इस रूट पर प्राइवेट एक भी बस नहीं चलती थी लेकिन अब पांच बसों को चलाने का प्रस्ताव पास हुआ है लेकिन अभी सभी रूटों पर प्रपोजल बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। जैसे ही अनुमति मिलती है तो सभी रूटों पर बसों को चला दिया जाएगा।
सहमति का ये रहा आधार
द सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ अंबाला के प्रधान रामनाथ राणा ने बताया कि मौजूदा समय में उनके पास 71 बसें हैं और 150 चालक-परिचालक हैं। अंबाला से परिवहन समिति की बसों नौ रूटों पर संचालन कर रही हैं। स्टेट कैरेज स्कीम 2016 में संशोधन के बाद रूटों पर परमिट का एक प्रपोजल तैयार किया। इस प्रपोजल को सरकार के पास अप्रूवल के लिए भेजा गया। जिसे लेकर आरटीओ कार्यालय में गत दिवस बैठक हुई थी। इसमें आरटीओ सुशील कुमार, सहायक आरटीओ, द सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ अंबाला की ओर से प्रधान रामनाथ राणा, प्रतिनिधि सदस्य मोहन सिंह व रोडवेज विभाग की ओर से महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा मौजूद रहे। इस बैठक में 10 रूटों पर 152 न्यूनतम परमिट का प्रपोजल तैयार किया गया। जिसमें पचास प्रतिशत परमिट अंबाला रोडवेज और पचास प्रतिशत परमिट प्राइवेट बसों को लेकर सहमति बनी ।
इन रूटों पर बनी सहमति
अंबाला सिटी से पिहोवा के लिए उनके पास 10 परमिट है, लेकिन अब सात परमिट पर बात बनी। इसी तरह से अंबाला सिटी से रायपुरानी के लिए दो परमिट है, अब तीन परमिट पर सहमति बनी, वहीं अंबाला सिटी से नारायणगढ़ के लिए पहले से आठ परमिट हैं, लेकिन अब दस परमिट की बात बनी, अंबाला सिटी से जगाधरी के लिए पहले से बीस परमिट हैं और बीस परमिट पर ही बात बनी। इसी तरह से अंबाला सिटी से पीपली के लिए पहले से सात परमिट है लेकिन अब 9 परमिट पर बात बनी, अंबाला सिटी से लाडवा के लिए पहले से चार है और अभी भी चार परमिट पर बात बनी।
अंबाला कैंट से नारायणगढ़ के लिए पहले से दस परमिट है और आगे भी 10 परमिट पर बात बनी। अंबाला सिटी से सढौरा के लिए पहले से तीन परमिट है वहीं अभी भी तीन परमिट पर बात बनी। नारायणगढ़ से यमुनानगर के लिए पहले से सात परमिट है और अभी भी सात परमिट पर बात बनी। अंबाला सिटी से सढौरा के लिए पहले से तीन परमिट है और अभी भी तीन पर बात बनी, नारायणगढ़ से यमुनानगर के लिए पहले से सात परमिट है अभी भी सात परमिट पर बात बनी। इसी के साथ अंबाला कैंट से कालका के लिए पांच परमिट पर बात बनी इससे पहले कालका का कोई परमिट नहीं था।
वर्जन
रोडवेज अधिकारी, आरटीओ और परिवहन समिति के साथ पदाधिकारियों के बीच परमिट को लेकर बैठक हुई थी। इस बैठक में रोडवेज और परिवहन समिति के बीच पचास पचास प्रतिशत पर परमिट की सहमति बनी है और प्रपोजल मुख्यालय भेजा है गया है जिसका जवाब आना है।
सुशील कुमार, आरटीओ, अंबाला।