फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की जांच : स्कूलों से ले रहे शपथ-पत्र, डीईओ को सौंपेंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। निजी स्कूल बसों की जांच की मोहलत पूरी हो गई है। 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में बसों की जांच हुई और इन बसों की कमियों को पूरा करने के लिए निर्देश भी दिए। इसके अलावा विभाग निजी स्कूलों से शपथ-पत्र भी बीईओ के माध्यम से ले रहा है।
विज्ञापन

इसमें स्कूल बसों की फिटनेस, बच्चों को बैठाने की क्षमता, चालक की जानकारी, पॉलिसी के तहत नियमों की पालना करने बारे में भी जानकारी देंगे। स्कूल बीईओ के पास शपथ-पत्र जमा करा रहे हैं। इसके लिए दो दिन में सभी खंड शिक्षा अधिकारी डीईओ को रिपोर्ट देंगे। बता दें कि इसके लिए शिक्षा विभाग ने बीते दिनों सभी निजी स्कूल संचालकों व प्रधानाचार्यों की बैठक ली थी और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत नियम पूरे करने के निर्देश दिए थे। साथ ही स्कूलों से शपथ-पत्र भी मांगा गया था।

जिले में 289 स्कूलो में 1200 बस

जिले में 289 निजी स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब 1200 बसें हैं। चेकिंग में कई बस ऐसे भी सामने आई थी कि जिनकी फिटनेस जांच नहीं कराई। इन बसों की चेकिंग उपमंडल स्तरीय कमेटी एसडीएम के नेतृत्व में की गई। इस टीम में बीईओ, आरटीए, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। इस कमेटी ने अपनी चेकिंग पूरी कर ली है। अब यह कमेटी कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में उप मंडल स्तरीय कमेटी ने निजी स्कूल बसों की जांच कर ली है। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी। इसके अलावा निजी स्कूलों से शपथ-पत्र लिए जा रहे हैं। यह शपथ-पत्र भी बीईओ के पास जमा हो रहे हैं। जल्द ही सभी बीईओ शपथ-पत्र के लिए अपनी रिपोर्ट उनको सौपेंगे। इसमें बसों की फिटनेस, बच्चों को बैठाने की क्षमता, चालक की जानकारी, पॉलिसी के तहत नियमों की पालना करने बारे में भी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें