फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर में घुसकर हमले का आरोप, पांच पर प्राथमिकी

Sat, 27 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव बलौली में एक युवक ने कुछ लोगों पर जमीन विवाद पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव बलौली निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि 25 जून की सुबह गांव के ही रविनद्र, दीपक, नरसिंह, अमन और सुनील कुमार उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और डंडों व सरियों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों बेबी, महिन्द्र पाल, रवि कुमार और राजकुमार के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद घायलों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना छछरौली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की दी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें