फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे किनारे खड़े पांच को वाहन ने कुचला, एक मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-अमृतसर हाईवे स्थित काली पलटन पुल से निकट रविवार शाम पांच बजे एक तेज रफ्तार टाटा ऐस ने हाईवे किनारे दो कारों से उतरकर खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसमें चार घायलों को उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से दो व्यक्ति को चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर-32 भेज दिया। मृतक महिला की पहचान अंबाला सिटी जग्गी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय सुभलेश चौहान के रूप में हुई। जबकि सुभलेश के पति नेत्रपाल और बेटा कमल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरी कार सवार पंचकूला के सेक्टर-12 निवासी सुरेश जिंदल और ड्राइवर प्रेम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने टाटा ऐस चालक पर मामला दर्ज कर लिया।
टक्कर होने पर दोनों कार सवार कर रहे थे बात

मृतका सुभलेश की बेटी शशि ने बताया कि वह लाडवा से अंबाला सिटी जग्गी कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। तभी दूसरी कार से साइड लग गई। अभी वे दोनों कार सवार उतरकर बातचीत कर रहे थे कि टाटा ऐस ने खड़े लोगों को चपेट में ले लिया। वह कार में अपने दो बच्चों 13 वर्षीय दिव्यांशी और दोनों बच्चों के साथ थी। हादसे के बाद टाटा ऐस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद प्रभावित हुए हाईवे के यातायात को पुलिस ने दुरुस्त कराया। टाटा ऐस को क्रेन की मदद से लालकुर्ती चौकी लाया गया।
विज्ञापन


आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम

शशि ने बताया कि मां सुभलेश, पिता नेत्रपाल और भाई कमल सरसावा रिश्तेदार की शोक सभा में गए थे। मां ने ही जिद की थी कि वह भी दोनों बच्चों को लेकर तैयार चले। गर्मी की छुट्टियां वहीं काटनी हैं। सरसावा से लौटते समय लाडवा से उसे और दोनों बच्चों को बैठाया था। हंसी-खुशी सभी बातें करते हुए घर जा रहे थे कि अचानक कार की साइड लग गई। पहले तो पिता और भाई कार से बाहर निकले। इतने में मां भी बाहर जाकर समझा ही रही थी कि आंखों के सामने ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। चारों तरफ चीख-पुकार होने लगी। राहगीरों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचे।
रिश्तेदारी में करनाल गया था परिवार
घायल पंचकूला के सेक्टर-12 निवासी राज जिंदल ने बताया कि वह परिवार के साथ करनाल रिश्तेदारी में गए थे। गाड़ी में पति सुरेश जिंदल व बेटी सीमा गोयल व धोती के साथ कार में सवार थी। कार ड्राइवर प्रेम चला रहा था। अभी दोनों गाड़ी से नीचे उतरने के बाद बात कर रहे थे कि हादसा हो गया।
वर्जन
टाटा ऐस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका का सोमवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

कुलदीप, चौकी इंचार्ज, लालकुर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें