फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सस्ती जमीन का झांसा दे 53.50 लाख की ठगी, पिता-पुत्र समेत पांच पर एफआईआर

Fri, 19 Jun 2026 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के पूजा विहार निवासी एक व्यक्ति के साथ सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर 53.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को जमीन दिलाने के बाद उसे महंगे दामों पर बिकवाने का लालच देकर यह रकम हड़पी।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद महेशनगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र सिंह शेरगिल, उसकी पत्नी जसविंद्र कौर, बेटे राजवीर व रणवीर और कमल गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी व विश्वासघात की धारा 316(2), 318(4) व साजिश रचने की धारा 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता जनक दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी जितेंद्र सिंह शेरगिल एक प्रॉपर्टी डीलर है। 21 जनवरी 2026 को आरोपी उनके कार्यालय आया और कहा कि उसे एक प्लॉट सस्ता मिल रहा है। उसने झांसा दिया कि उसके पास ऐसे ग्राहक हैं जो इस प्लॉट को ऊंचे दाम पर खरीद लेंगे। पीड़ित ने आरोपी की बातों में आकर पहले टोकन मनी के तौर पर पैसे दिए।
विज्ञापन

आरोपी ने पीड़ित को एक व्यक्ति कमल गुप्ता से मिलवाया और दावा किया कि वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का दामाद है। आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए फर्जी रसीदें दिखाईं और समय-समय पर बैंक ट्रांजेक्शन व नकद के जरिए 53.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से उधार लेकर आरोपियों को रुपये दिए। जब पीड़ित ने सौदा पूरा करने का दबाव बनाया तो आरोपी बहाने बनाने लगे और बाद में पता चला कि जिस जमीन का सौदा किया गया था, उसका बाजार भाव बहुत कम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें