नारायणगढ़। स्विफ्ट कार ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्विफ्ट कार अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही बाइक भी उससे जा भिड़ी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता यमुनानगर के गांव सरांवा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वे अपनी मारुति जैन कार से अपनी पत्नी, भाई की पत्नी और भतीजे के साथ 11 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे पंचकूला के गढ़ी कोटाहा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मारकंडा पुल पार स्विफ्ट कार के चालक ने आगे चल रहे ट्रक को गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास किया। स्विफ्ट कार ने उनकी कार को ड्राइवर साइड के अगले हिस्से में टक्कर मार दी। इसके स्विफ्ट कार बाइक पर सवार दो युवक सीधे स्विफ्ट कार से टकरा गए।
हादसे में अंकित कुमार, अंकुश, आर्यन, मनोज कुमार और प्रिया को गंभीर चोटें आईं। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच एएसआई प्रेम पाल की ओर से की जा रही है।